काशी में भगवान जगन्नाथ का हुआ जलाभिषेक, भक्तों ने किया पूजन

काशी में भगवान जगन्नाथ का हुआ जलाभिषेक, भक्तों ने किया पूजन

(रणभेरी): ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आसि स्थित रविवार को जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र का जलाभिषेक परंपरानुसार शुरू हुआ। भगवान जगन्नाथ मंदिर में सुबह से भक्त भगवान को स्नान करा रहे हैं। सबसे पहले पुजारी परिवार ने ही स्नान व अभिषेक की परंपरा का निर्वहन किया। उनसे सुख समृद्धि की कामना की। इसके पूर्व नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। भोग लगाकर आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के रेला उमड़ पड़ा। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित राधेश्याम पांडे ने शापुरी परिवार की उपस्थिति में भगवान का मिट्टी के कष्टों में रखे गंगाजल से जलाभिषेक कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का नयनाभिराम श्रृंगार किया। इसके पश्चात भोग लगाकर भव्य आरती की। इसके पश्चात भक्तों ने जलाभिषेक का क्रम शुरू किया। भक्तों ने गंगा जल से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का गंगाजल से जलाभिषेक किया। सुबह से शुरू जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।