हैलो तुम्हारा बेटा रेप में फंस गया.... और ऐंठ लिए 1.65 लाख

हैलो तुम्हारा बेटा रेप में फंस गया.... और ऐंठ लिए 1.65 लाख

वाराणसी (रणभेरी)। सायबर ठगी की घटना दिनों दिन बढ़ती ही जा रही। लगातार लोग साइबर ठगों के शिकार हो रहे हैं। घर बैठे पैसा कमाइए। बस लाइक और कमेंट करना होगा। सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिखाने होंगे। निवेश करेंगे तो ज्यादा मुनाफा होगा। क्रिप्टो करेंसी में यह 4 गुना तक बढ़ जाएगा। आपका बेटा/बेटी रेप केस में फंस गया है...आदि आदि। साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर इसी तरह के झांसे देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। रकम लेने के बाद लाखों खाते में जमा करा लेते हैं। जब तक पता चलता है बहुत देर हो चुकी होती है। साइबर सेल और थाना में हर दूसरे दिन इस तरह के मामले पहुंच रहे हैं। पीड़ित लोग रकम वापसी के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। ताजा मामला  बड़ागांव थाना क्षेत्र के खालीसपुर  से सामने आया है। जहां अपराधियों ने फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर कुसमुरा गांव निवासी एक व्यक्ति से बेटे को बचाने के नाम पर 1.65 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार  कुसुमुरा (बड़ागाँव) निवासी सुरेश सिंह को 5 जून की सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस इन्स्पेक्टर बताया। फोनकर्ता ने सुरेश से कहा कि उनके बेटे आयुश सिंह मुस्लिम लड़की के साथ चार लोग मिलकर दुष्कर्म किये है। अगर आप अपने लड़के के जिन्दगी चाहते कि वो जिन्दा रहे और जेल न जाये तो 1 लाख रूपया इस स्कैनर पर तुरन्त भेजिये और किसी से बात मत करियेगा। पीड़ित के मुताबिक उनके लड़के के आवाज में पापा बचा लिजिए की आवाज आई, जिसके बाद पीड़ित घबड़ाकर पैसे भेज दिया। एक लाख भेजने के बाद उस व्यक्ति ने बोला कि मैटर आगे बड़ गया है, अगर अपने लड़के का जिन्दगी चाहते हो 1 लाख रूपया और भेजो। जिसके बाद पीड़ित ने अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर 65000 दोबारा भेजा कुल 1 लाख 65 हजार भेज दिया। पीड़ित के मुताबिक पैसे मिलने के बाद से फोनकर्ता ने अपना मोबाइल बन्द कर लिया। बाद में पता चला कि उनका लड़का उस समय घर पर था। जिसके बाद पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की जालसाजी
शिवपुर क्षेत्र के वरुणा निवासी प्रीति गुप्ता पत्नी विनय गुप्ता की पुत्री को बीते कई वर्षों पूर्व संतोष पांडे निवासी अजगरा चोलापुर ट्यूशन पढ़ता था।इस दरमियान आरोपी बेटी को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते  लखनऊ सचिवालय में अपने अच्छे संबंध बताते हुए परिवार के काफी नजदीक आ गया। और बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर परिवार से लगभग चार लाख रुपए ले लिया।पीड़ित का आरोप है कि बीते 8 वर्षों से आज तक नौकरी नहीं दिला पाया और पैसा वापस मांगने पर गालों ग्लोज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रार्थिनी की तहरीर के आधार पर शिवपुर पुलिस गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वांछित की तलाश कर रही हैं।