ITBP की बस खाई में गिरी: कई जवानों की मौत, कई हालत गंभीर, अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे जवान

ITBP की बस खाई में गिरी: कई जवानों की मौत, कई हालत गंभीर, अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे जवान

(रणभेरी): जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई।  इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

बस हादसे पर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि हमारे 10 जवानों की जान गई है, जबकि 30 घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं।आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। शहीद जवानों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।