महिलाओं को दी गई गुडटच-बैडटच की जानकारी, पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं को दी गई गुडटच-बैडटच की जानकारी, पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

सोनभद्र । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन बनाने के लिए मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग की जा रही है। महिला सशक्तिकरण सोनभद्र के सभी थानों पर सुरक्षा व आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक समग्र अभियान ह्यमिशन शक्ति अभियान' चलाया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण करके, जन चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं को शासन की जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के बारे में जागरूक किया गया।

हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी

इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं को शासन और यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं वुमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत महिला पुलिस टीम के द्वारा बालिकाओं को बताया जा रहा है कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना, शक्ति दीदी स्क्वॉड व यूपी पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं-बालिकाओं हेतु चलाए जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए।

वहीं महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाया गया, इसके साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।