गोरखपुर में अवैध संबंध के शक में गला दबाकर पत्नी की हत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

(रणभेरी): यूपी के गोरखपुर में शादी के 2 महीने बाद ही अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वह गुरुवार रात पत्नी के शव के साथ रहा। सुबह उठकर अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घरवालों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। बचाने आए पत्नी के बड़े भाई पर भी हथौड़े से हमला कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। नरायनपुर नंबर 2 गांव निवासी सतीश चौहान की शादी दो महीने पहले महाराजगंज के पिपरिहा निवासी सरोज के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन सरोज ससुराल में रही। इसके बाद मायके चली गई। 21 अप्रैल को वह फिर से ससुराल पहुंची।
बुधवार को नई बहू सरोज के रसोई में प्रवेश की रस्म हुई। बहू के हाथ का बना खाना सभी ने खाया। काफी हंसी-खुशी के माहौल में सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। उसके माता-पिता और रिश्तेदार गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। जबकि सतीश, पत्नी सरोज के साथ कमरे में सोने चला गया।
रात में ही उसने पत्नी सरोज की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रातभर शव के साथ ही रहा। सुबह घर की पहली मंजिल पर जाकर सोफे पर लेट गया। जब बड़े भाई की पत्नी कमरे से निकलकर बाहर गई तो वह कमरे में घुस गया। यहां पर उसने अपने बड़े भाई आतिश चौहान पर बसूली (धारदार हथियार) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीखने की आवाज में दौड़कर गई। बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। तभी सतीश के कमरे में जाकर देखा तो सरोज का शव बिस्तर पर पड़ा था।
उसके कान से खून निकला हुआ था। मेरे देवर ने पहले पत्नी को मारा फिर मेरे पति पर जानलेवा हमला किया है। मैंने ही पुलिस को बुलाकर सतीश को पकड़वाया था। उसके खिलाफ हत्या की तहरीर भी दी थी। लेकिन सरोज के घरवालों ने पूरे परिवार को ही आरोपी बना दिया।
सरोज का व्यवहार बहुत अच्छा था। वह होती हो सच बताती। फिलहाल पुलिस सही जांच करे तो सारी बातें साफ हो जाएंगी। मेरा देवर सतीश मनबढ़ किस्म का है। उसको इस कृत्य की सजा मिलनी चाहिए। सरोज के पिता ने बताया कि सरोज को लेकर मेरे छह बच्चे थे। इसमे दो लड़के अमर सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान, बेटियां संजू, सुधा और माधुरी है। इसमे सरोज पांचवें नंबर पर थी। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार ने दहेज को लेकर बेटी को गला दबाकर मार डाला।
उन्होंने कहा कि हमको पता होता कि दहेज के लिए ऐसा कृत्य करेंगे तब 21 अप्रैल को बेटी को कभी विदा नहीं करता। यह कहकर वह दहाड़ मारकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि बेटी का शव देखकर परिवार को बुरा हाल हो जाएगा।
इस वजह से उन्होंने गुलरिहा इलाके बरगदही में पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का दाह संस्कार कर दिया। उन्होंने पति सतीश, ससुर अमरजीत, सास भगवानी देवी, जेठ अतीश, जेठानी पूजा व अतीश का साले पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं देर शाम अतीश को फिर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गोरखपुर के नारायणपुर टोला हीरागंज में पति ने अवैध संबंधों के शक में बुधवार की देर रात सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह हथौड़े से जानलेवा हमला कर बड़े भाई को भी घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गुलरिहा पुलिस आरोपी को हिरासत में भाई से पत्नी के संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है।