IAF day 2022: अब नई लड़ाकू वर्दी में नजर आएंगे 'वायुसेना के वीर ',चंडीगढ़ में दिखेगा भारतीय वायुसेना का जज्बा

IAF day 2022: अब नई लड़ाकू वर्दी में नजर आएंगे 'वायुसेना के वीर ',चंडीगढ़ में दिखेगा भारतीय वायुसेना का जज्बा

(रणभेरी): इंडियन एयरफोर्स के लिए आज बेहद ही अहम और खास दिन है क्योंकी आज भारतीय वायुसेना का 90वीं वर्षगांठ समारोह मनाया जा रहा है। यह समारोह चंडीगढ़ में चल रहा है। आज इस खास अवसर पर चंडीगढ़ स्थित वायुसेना स्टेशन में पूरी दुनिया को भारत के आसमानी ताकत का एहसास कराया गया। साथ ही भारतीय वायुसेना दिवस के इस खास मौके पर इंडियन एयरफोर्स के जवानों के लिए एक नई लड़ाकू वर्दी भी लॉन्च कर दी गई है। वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने कहा कि हम वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर कर्मियों के लिए नए पैटर्न की लड़ाकू वर्दी पेश कर रहे हैं। 

भारतीय वायुसेना अपने योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 8 अक्टूबर को अपनी वर्षगांठ मनाता है। चंडीगढ़ में वायुसेना के विमानों ने आसमान में तरकब दिखाए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। वही भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि हम अगले साल से महिला अग्निवीरों को शामिल करने की भी योजना बना रहे हैं। इसके लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण प्रगति पर है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईएएफ के लिए एक नई हथियार प्रणाली शाखा को मंजूरी दी गई है। नई शाखा वायुसेना में कई हथियार प्रणालियों के लिए जिम्मेदार होगी और इसके परिणामस्वरूप 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी। यह अनिवार्य रूप से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, दूर से संचालित विमान और बहु चालक दल के विमानों में हथियार प्रणाली ऑपरेटरों की चार विशेष धाराओं के संचालन के लिए होगा। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमें अपने पूर्ववर्तियों की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से गौरवशाली विरासत मिली है। इसे यहां तक लाने वाले हमारे दिग्गजों के योगदान को याद रखना होगा। अब इसे शताब्दी दशक में लाने की जिम्मेदारी हम पर है।

भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ के सुखना लेक पर एयर शो आयोजित हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व तीनों सेनाओं की कमांडर इन चीफ द्रौपदी मुर्मु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एयर मार्शल वीआर चौधरी मौजूद रहे। इसके साथ ही इस दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित व मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मौजूद रहीं।