वाराणसी में 14 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा, नौका संचालन पर लगी रोक, बदला आरती का स्‍थान

वाराणसी में 14 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा, नौका संचालन पर लगी रोक, बदला आरती का स्‍थान

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में गंगा का जलस्तर फिर उफान पर है अबकी रफ्तार भी तेज है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में जलस्तर में 177 सेमी वृद्धि हुई है। वही बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दशाश्वमेध घाट पर दैनिक गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा है। अब गंगा आरती छत पर की जा रही है।जबकि तीन दिन पहले ही आरती पुराने स्थल पर शुरू हुई थी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा के जलस्तर में 14 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़त दर्ज की गई है। आयोग के मुताबिक रविवार की रात तक जलस्तर स्थिर हो गया था। सोमवार की सुबह 8 बजे फिर एक सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हुआ। शाम को छह सेमी और मंगलवार सुबह बढ़ाव की रफ्तार 12 सेमी प्रति घंटे पहुंच गई। दोपहर 12 बजे के बाद से यह 14 सेमी प्रतिघंटे दर्ज की जाने लगी

मंगलवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर बढ़कर 64.6 मीटर आ गया। गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 6 मीटर और खतरे के निशान से 7 मीटर नीचे बह रही हैं।नाविकों के मुताबिक गंगा मंगलवार सुबह चार से शाम सात बजे के बीच सीढ़ी गंगा में डूब चुकी है। जल पुलिस ने मंगलवार शाम पांच बजे से गंगा में नाव संचालन पर रोक लगा दी। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव के मुताबिक गंगा के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी को देखते हुए रोक लगाई गई है। बताया जल पुलिस द्वारा गंगा में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। प्रतिबंध के दौरान नौका संचालन करते हुए पाए जाने पर सख्त कर्रवाई होगी।