बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर 9 साल तक बाप ने किया दुष्कर्म, प्रयागराज से हुआ गिरफ्तार

बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर 9 साल तक बाप ने किया दुष्कर्म, प्रयागराज से हुआ गिरफ्तार

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में एक सौतेला पिता बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर 9 वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी सौतेले पिता को चौबेपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात प्रयागराज के शिवकुटी संदहा के पास से गिरफ्तार किया। पिछले महीने बेटी ने सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके पूर्व दुष्कर्म से पीड़िता को एक बेटा हुआ, जिसे चौबेपुर स्थित संस्था में रखा गया।

चौबेपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार गिरफ्तार सुभाष पुष्पाकर,प्रयागराज के शिवपुरी थाना अंतर्गत सलोरी चांदपुर का निवासी है। दुष्कर्म, पाक्सो सहित मारपीट मामले में वांछित की तलाश पिछले माह से की जा रही थी। सौतेली बेटी का आरोप था कि सौतेला पिता उसके साथ कई दिनों तक नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता रहा। 28 अगस्त को चौबेपुर थाने में आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।इसके पूर्व दुष्कर्म से पीड़िता को एक बेटा हुआ, जिसे चौबेपुर स्थित संस्था में रखा गया। पीड़िता भी संस्था में काम करने लगी। आरोप है कि सौतेले पिता ने 25 सितंबर को संस्था से पीड़िता के अपहरण का प्रयास किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और फोटो भी अपलोड कर बदनाम किया। चौबेपुर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।