बक्सर में लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस को डंडों से पीटा, फूंकी गाडियां

बक्सर में लाठीचार्ज पर भड़के किसान, पुलिस को डंडों से पीटा, फूंकी गाडियां

(रणभेरी): बिहार के बक्सर में आज पुलिस को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह जमीन मुआवजे को लेकर आक्रोशित किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और बसों में आग लगा दी। पुलिस की गाड़ियां भी फूंक डालीं। ग्रामीण ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उनमें आग लगा दी। प्लांट के गेट पर भी आगजनी की गई। पुलिस ने हवाई फायरिंग करके भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की। दोनों तरफ से बीच-बीच में पत्थरबाजी भी हो रही है। चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ग्रामीण हटने के लिए तैयार नहीं हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात भी बवाल कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी हैं। इस लाठीचार्ज में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल होने की खबर है। इस लाठीचार्ज के से नाराज किसान और अधिक आक्रोशित हैं।

पुलिस की पिटाई के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए। नाराज किसानों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा किसानों ने पुलिस पर भी हमला किया है। हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया है। 

सोशल मीडिया पर किसानों के साथ मारपीट के वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। किसानों का दावा है कि पुलिस आधी रात के बाद बनारपुर और अन्य प्रभावित गांवों के किसानों के घर पहुंची। इस दौरान पुलिसवालों ने जबरदस्ती घरों में दाखिल होकर किसानों की पिटाई की। दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।