श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए किसान नेता, जयंत चौधरी और प्रियंका गांधी

श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए किसान नेता, जयंत चौधरी और प्रियंका गांधी

(रणभेरी): लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस श्रद्धांजलि सभा के लिए लगभग 30 एकड़ क्षेत्र का प्रयोग किया गया है। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खीरी के तिकुनिया पहुंच गई हैं। प्रियंका किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हो गई हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू भी हैं। इसके अलावा संभावनाएं है कि इस सभा में हजारों किसान शामिल होने के लिए यहां आएंगे।राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी तिकुनिया पहुंचेे। जयंत किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हुए। जयंत चौधरी और प्रियंका गांधी को भी मंच पर जगह नहीं दी गई। प्रियंका नीचे से बैठकर किसानों को सुनती नजर आईं।

अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।तिकुनिया बवाल मारे गए दलजीत सिंह, नछत्तर सिंह, गुरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह और रमन कश्यप की अंतिम अरदास कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। पलिया से आए रागी जत्थे ने गुरवाणी का बखान कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में मृत किसानों के परिजन और घायल किसानों को भी बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के तमाम जिलों से किसान शामिल होने पहुंचे हैं। 

किसान नेता राकेश टिकैत तिकुनिया में चल रही किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंच गए हैं।वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बरेली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बाद वह लखीमपुर खीरी रवाना हो गए।