गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत और 15 घायल

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत और 15 घायल

(रणभेरी): गुजरात के पंचमहल जिले में रेफरन गैस बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कैमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें हालोल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं और सुरक्षा के मद्देनजर 5 किमी तक का आवागमन रोक दिया गया है।

पंचमहल जिले में गुजरात फ्लूरो कैमिकल फैक्टरी है, जिसमें गुरुवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे के चलते फैक्टरी में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। वहीं,15 अन्य बुरी तरह घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे जानकारी मिलते ही पंचमहल पुलिस राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि वह कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल, हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने दी यह जानकारी पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि यह हादसा सुबह 10 बजे हुआ। उस दौरान प्लांट में आग लग गई, जिससे 15 कारीगर घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर फंसे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।