indigo flight की गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री भी थे सवार

indigo flight की गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री भी थे सवार

(रणभेरी): असम से गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में रविवार सुबह उड़ान भरने के 20 मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी आ गई। ऐसे में पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए वापस गुवाहाटी एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंड कराया। विमान में एक केंद्रीय मंत्री और राज्य के दो भाजपा विधायक सवार थे और 150 से अधिक यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली। विमान के वापस लौटने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। यात्रियों में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेरोश गोवाला शामिल थे।