यूपी विधान परिषद में नेता सदन बने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह ने द‍िया इस्तीफा

यूपी विधान परिषद में नेता सदन बने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह ने द‍िया इस्तीफा

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता सदन पद से स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब  उनकी जगह यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। बता दें क‍ि स्वतंत्र देव सिंह 20 मई को उन्हें नेता सदन बनाया गया था। विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। इससे पहले 27 जुलाई को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। यह पहली बार है जब केशव को नेता सदन बनाया गया है। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे लेकिन फिर भी उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और अब विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी देकर उनका कद बढ़ाया गया है।