रोजगार, शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और महंगाई पर नियंत्रण ही कांग्रेस का लक्ष्य : राघवेंद्र चौबे

रोजगार, शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और महंगाई पर नियंत्रण ही कांग्रेस का लक्ष्य : राघवेंद्र चौबे
  • चुनावी दंगल-वाराणसी के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष से खास बातची

वाराणसी (रणभेरी): देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक आ चुका है। ऐसे में सभी दल ताकत झोंकने के साथ खुद को सबसे मजबूत बताने में जुटे हुए हैं, जनता के बीच सबसे अधिक लोकप्रियता किसकी है यह तो मतगणना के बाद ही तय होगा, लेकिन इतना साफ है कि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ाई है उससे अन्य पार्टियों की बेचैनी बढ़ गई है। बीते दिनों प्रियंका गांधी की वाराणसी में आयोजित रैली के बाद जहां अन्य पार्टियों में खलबली मची है वहीं प्रियंका की रैली के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यक्रयाओं को संजीवनी मिली है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने में जुटी हैं। प्रियंका गांधी की सक्रियता ने यूपी विधानसभा चुनाव में एक नया मोड़ ला दिया है। प्रियंका गांधी जिस तरीके से निर्भीक होकर मैदान में उतरी है, उससे अन्य पार्टियों की नींदे उड़ गई है। सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दमखम दिखाने में जुट गई है। इसी क्रम में आपके अखबार ह्यरणभेरीह्ण ने यूपीमें होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के वराणसी से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे से बात की। आईये जानते है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की क्या तैयारी है।  

प्रश्न: 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की क्या तैयारी है ?

उत्तर : पिछले दो वर्षो से जब से कोरोना काल शुरू हुआ तबसे हमारी राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी हर एक चीज की निगरानी कर रही है। प्रियंका गांधी कि अगुवाई में कांग्रेस संगठन स्तर से लेकर बूथ, पंचायत व ग्राम स्तर पर काम कर रही है। विपक्ष के रूप में वे अपने सारे दायित्व का निर्वाहन कर रही है। हम विपक्ष के रूप मे मजबूत आवाज बन रहे है। बनारस में पिछले 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक रैली सभी लोगों ने देखा, उसके बाद मुझे लगता है की कांग्रेस के दोनों हाथ मे लडडू है। प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कार्यक्रयाओं ने जो मेहनत की है उसका परिणाम अब मिलने वाला है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ने वाली है। इस चुनाव में प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं की 40 प्रतिशत भागीदारी का फैसला महिलाओं के साथ-साथ पार्टी के लिए भी जरूर कारगर साबित होगा और यह हिंदुस्तान की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। कांग्रेस मजबूती से 2022 मे सरकार बनाने की तरफ अग्रसर है।

प्रश्न: वाराणसी में प्रियंका गांधी की एक बड़ी रैली हुई, क्या मान लिया जाए कि प्रियंका गांधी ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी ?

उत्तर: नहीं, प्रियंका जी ने मीडिया में बताया की वराणसी से उनकी अगुवाई मे कांग्रेस कमेटी चुनाव लड़ रही है। यह निर्णय उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा की वो चुनाव लड़ती है या नहीं। हम सभी उनके नेतृत्व में चुनावी लडाई लड़ रहे है। जो जनता का हुजूम सभी ने देखा वो प्रियंका गांधी द्वारा पिछले दो वर्षों में निचले स्तर पर जो भी कार्य व संघर्ष किया गया है उसका परिणाम था। संगठन के लोगों ने पूरी निष्ठा से लगकर रैली को सफल बनाया।

प्रश्न: 40% सीट महिलाओं को दिए जाने के निर्णय से कांग्रेस को कितना फायदा होने वाला है?

उत्तर : जहां सभी पार्टियां किसी विशेष जाति, समुदाय और विशेष समाज की बात करती है, वहीं कांग्रेस ने महिलाओं की बात कर के और सर्व समाज की बात कर के एक नजीर पेश की है। आइये विकास की बात करें अब साथ मिल के काम करें। पून: दोहरा रहा हूं कि 40% सीट का निर्णय हिंदुस्तान की राजनीति में एक ऐतिहासिक निर्णय है।

प्रश्न: विधानसभा के लिए वाराणसी से आठ सीटें है और वर्तमान में कांग्रेस एक भी सीट पर नही है। इस बार क्या उम्मीद है ? कांग्रेस वाराणसी में कितनी सीटें पायेगी ?

उत्तर: पिछली बार आठ सीटों में चार सीटों पर कांग्रेस उपविजेता रही। इस बार और भी अच्छा प्रदर्शन किया जायेगा। जो गठबंधन की राजनीति थी उससे हमारे कार्यकर्ता निराश हो गए थे। पिछले दो वर्षों से जो प्रियंका गांधी के अगुवाई में कार्य हो रहा है उसका परिणाम सभी ने रैली मे देखा। इस बार कांग्रेस आठों सीट पर मजबूती से लड़ रही है। मुझे पूरा विश्वाश है की हम ज्यादा से ज्यादा सीट बनारस से जितने वाले है। और हमारा मकसद सभी वर्गो , जातियों को साथ लेकर चलने और उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विकास करने का है।

प्रश्न: अगर कांग्रेस की सरकार आई जनता की बेहतरी के लिए क्या करेगी ?

उत्तर: जैसा की सभी लोगों ने देखा ही है जब हमारी सरकार थी तो रोजगार अच्छा था। शिक्षा की स्थिति अच्छी थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में हम पून: रोजगार,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ साथ महंगाई पर नियंत्रण की दिशा में काम करेंगे।

प्रश्न: वर्तमान के भाजपा सरकार के बारे में आपकी क्या राय है ?

उत्तर: मुझे लगता है कि वर्तमान सरकार से सारे वर्ग के लोगों में त्राहीत्राही मची हुई है। लोगों के खाने के लाले पड़े हुए हैं। रोजगार ठप है, व्यापार ठप है। केवल रोजगार, व्यापार भाजपा के कुछ चंद लोग हैं जो भाजपा से जुड़े लोग हैं उन्हीं की दुकान- दौरी चल रही हैं। नहीं तो बाकी सब हमें लगता है शायद ही कोई ऐसा वर्ग है जो इससे अछुता है। लोग तबाह हो चुके हैं, कर्ज में डुबे हुए हैं। व्यापार एकदम से बैठ गया है। लोग अपनी पुंजी लगा कर फंसे हुए है। भाजपा सरकार में सिर्फ लोगों को झूठ बोलकर ठगा गया है।

प्रश्न: क्या आपको लगता है कि भाजपा सरकार एक जाति विशेष या एक धर्म का नेतृतव करती है और कांग्रेस इन चिजों से अलग है?

उत्तर: निश्चित रुप से अलग है। आज पूरे देश में कौन सा ऐसा वर्ग है जो भाजपा सरकार से परेशान नहीं है। जिन नौजवानों ने भाजपा की सरकार बनाई, आज वही नौजवान जब नौकरी मांगने जाता है तो उसको मुकदमा और लाठीयां नसीब होती है, जेल नसीब होता है। राजनीतिक मंचो पर यह सरकार कहती कुछ है और जब करने का समय आता है तो करती कुछ है। मुझे लगता है की सब लोग भाजपा के चालबाजी को जान चुकें हैं और सजग हो गए हैं। जनता वर्तमान सरकार से मुक्ति पाने के लिए मौके का इंतेजार कर रही है।

प्रश्न: अगर यूपी में आपकी सरकार बनती है तो आप युवाओं के लिए क्या करेंगे ?

उत्तर: अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो हम युवाओं के लिए नए संसाधन उपलब्ध कराएंगे। रुकी हुई भर्तियों को पूरा कराएंगे और भ्रष्टाचार मुक्त भर्तियां कराएंगे। ऐसा नहीं की किसी मंत्री के बंगले पर लिस्ट बन जायेगी। भर्तियां पारदर्शी तरीके से होंगी। नई फैक्ट्रियां लगाई जाएगी ताकि नए रोजगार के अवसर प्रदान हो। कांग्रेस ने यह काम पहले भी किया और आगे भी ऐसा करके फिर से देश को विकास के पथ पर लाने का कार्य करेंगे।

प्रश्न: जनता के लिए आपका क्या संदेश है।

उत्तर: जनता को हम कहना चाहेंगे कि आप अपने पुराने घर में आइए। कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है और विकास का काम करती हैं। कांग्रेस पार्टी आपके मूल सुविधाओं के लिए काम करती हैं। आपने बहुत मौका दे दिया ऐसी ताकतों को जो सिर्फ खुद को मजबूत किया है। पून: अपने प्रदेश को मजबूत करें। कांग्रेस को अपना साथ दीजिए। इसी के साथ पून: आप सभी से अपील करता हूं की कांग्रेस को वोट दें और अपनी घर वापसी कर देश को सशक्त बनाए।