दुर्गा पूजा का चंदा मांगने को लेकर बवाल, घर में घुसकर लूटपाट का आरोप

दुर्गा पूजा का चंदा मांगने को लेकर बवाल, घर में घुसकर लूटपाट का आरोप

गोरखपुर। थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में शनिवार को दुर्गा पूजा का चंदा मांगने को लेकर जमकर बवाल हो गया। गांव के कुछ किशोर चंदा वसूली कर रहे थे, इसी बीच पड़ोस गांव से एक युवक पिकअप लेकर पहुंचा। किशोरों ने चालक से चंदा मांगा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि चालक गाड़ी से नीचे उतरकर एक किशोर की पिटाई कर दिया। इसके बाद सभी लड़के मिलकर चालक की भी पिटाई कर दिए। उधर, घटना के बाद चालक अपने गांव सझवलिया चला गया और कुछ ही देर में गांव से सैकड़ों लोगों को लाठी-डंडे के साथ लेकर मझवलिया गांव पहुंच एक परिवार के घर पर धावा बोल दिया। घर पर मौजूद महिलाओं को धक्का दे हमलावर घर में घुसकर खूब उत्पात मचाएं। महिला ने घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंदू देवी का आरोप है कि एक माह बाद ही बेटी की शादी है, इसके लिए जेवरात और कपड़ो की खरीदारी कर घर में रखी थी। हमलावर घर में आनंद को ढूंढते हुए बाक्स खोलकर सारा समान छिटते हुए जेवरातों की लूटपाट किए। उधर, गांव में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को देख किसी ने 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग निकले।

गांव में हुए बवाल से अन्य ग्रामीण दहशत में है। इंदू देवी ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।