भाजपा ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर टी राजा सिंह को किया सस्पेंड, मांगा स्पष्टीकरण

भाजपा ने पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर टी राजा सिंह को किया सस्पेंड, मांगा स्पष्टीकरण

(रणभेरी): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना में पार्टी विधायक टी राजा सिंह को निलंबित कर दिया है और उनसे 10 दिनों के भीतर कारण बताने के लिए कहा है कि उन्हें पार्टी से क्यों न निकाला जाए. इससे पहले आज, उन्होंने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए बुक किया गया था। टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद विवाद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। बीजेपी ने इसके लिए राजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 10 दिन में जवाब मांगा है। इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने राजा को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया था। 

​​भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। फारुकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार रात हैदराबाद के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया। गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह पर निलंबन की ये कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद की है। इतना ही नहीं, बीजेपी ने कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है कि आपको पार्टी से क्यों न निकाला जाए। इस नोटिस का जवाब टी राजा सिंह को 10 दिनों के अंदर देने होगा।