अरुण के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, जितेन्द्र महामंत्री, जयप्रकाश कोषाध्यक्ष

अरुण के सिर सजा अध्यक्ष का ताज, जितेन्द्र महामंत्री, जयप्रकाश कोषाध्यक्ष

काशी पत्रकार संघ चुनाव

वाराणसी (रणभेरी सं.)। काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2025-2027) में अध्यक्ष पद पर अरुण मिश्र, महामंत्री पद पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किये गये। संघ से संचालित वाराणसी प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2025-2027) में चन्दन रूपानी अध्यक्ष और विनय शंकर सिंह मंत्री निर्वाचित घोषित किये गये जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संदीप गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पराड़कर स्मृति भवन के गर्दै सभागार में सोमवार को हुई मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने परिणामों की घोषणा की। संघ के अध्यक्ष पद पर अरुण मिश्र (101) ने अत्रि भारद्वाज (81) को 20 मतों से पराजित किया। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में बीबी यादव को 52 व सुरेश चंद्र मिश्र को 25 मत मिले। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सुरेंद्र नारायण तिवारी (119), सुनील शुक्ला (117) व पुरुषोत्तम चतुवेर्दी (112) विजयी घोषित किये गये। इस पद के दो अन्य प्रत्याशियों में दिनेश कुमार सिंह को 103 व राजेश यादव को 76 मत मिले। संघ के महामंत्री पद पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (121) ने अखिलेश मिश्र (93) को 28 मतों से हराया। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी रामात्मा श्रीवास्तव को 38 मत मिले। मंत्री के दो पदों पर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव (93) व आलोक मालवीय (87) विजयी घोषित किये गये। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी को 78, आलोक कुमार श्रीवास्तव को 71, रवीन्द्र प्रकाशत्रिपाठी को 43 व दिलीप कुमार को 32 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश श्रीवास्तव (135) ने पंकज त्रिपाठी (117) को 18 मतों से हराया। कार्यसमिति के दस पदों के लिए कैलाश यादव (180), विनय कुमार सिंह (170), उमेश गुप्ता (148), सुरेश गांधी (133), विजय शंकर गुप्ता 'बच्चा' (130), छवि किशोर मिश्र (125), राकेश सिंह (123), एमडी जावेद (107), अरुण कुमार सिंह (99) व आनन्द कुमार मौर्य (99) विजेता घोषित किये गये। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी राजेश राय को 94 मत मिले। संघ के कुल 286 सदस्यों में से 258 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरी तरफ वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर चन्दन रूपानी (140) ने सुशील कुमार मिश्र (76) को 64 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर देवकुमार केशरी (144) ने राजू सिंह 'दुआ' (71) को 73 मतों से परास्त किया। मंत्री पद पर विनय शंकर सिंह (158) ने मुन्ना लाल साहनी (53) को 105 मतों से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक सिंह (113) ने अमित शर्मा (49) को 64 मतों से परास्त किया। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी हरिबाबू श्रीवास्तव को 45 मत मिले। प्रबन्ध समिति के पांच पदों पर अरविन्द कुमार, दिनेश सिंह, मनोज कुमार राय, रौशन जायसवाल व संजय गुप्त निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। क्लब के कुल 235 सदस्यों में से 220 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन मण्डल के सहयोगी सदस्यों के रूप में शुभाकर दुबे, दुबे, विकास पाठक, राजनाथ तिवारी व योगेश कुमार गुप्त एवं कार्यालय सहायकद्वय विश्वदीप बापुली व राजीव चौरसिया थे। पराड़कर स्मृति भवन के अन्य कर्मचारियों ने भी भरपूर सहयोग दिया। निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

संघ के कार्यकारिणी प्रत्याशी विजय शंकर गुप्ता (बच्चा) 130 वोट से विजय हुए