दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

(रणभेरी): राजधानी दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसजेट कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी देते हुए बताया कि कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि संकेतक लाइट में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट B737 विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि लैंडिंग के दौरान कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। यात्रियों को सहज करने के लिए जलपान कराया गया है। एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि विमान में कुल 150 यात्री सवार थे।

उड़ान के बाद निरीक्षण के दौरा बाएं मुख्य टैंक से कोई रिसाव नहीं देखा गया।हाल ही में 2 जुलाई को भी स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खामी आई थी। उस दौरान दिल्ली से जबलपुर जा रहे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त कैबिन में धुआं उठता हुआ देखा गया था। बता दें कि पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट की फ्लाइट में इस तरह की यह छठी घटना है। सभी घटनाओं की डीजीसीए की ओर से जांच की जा रही है।