BHU से दर्शन कर लौट रहे युवक पर सरेआम चाकू से हमला, घायल को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

BHU से दर्शन कर लौट रहे युवक पर सरेआम चाकू से हमला, घायल को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती

वाराणसी (रणभेरी): काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बुधवार की देर शाम अपने पत्नी को दर्शन कराकर वापस घर लौट रहे विवेक दुबे पर होंडा गाड़ी पर सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार बाइक से सवार युवकों ने पहले विवेक की गाड़ी को ओवरटेक किया फिर उनके पेट पर हमला कर दिया‌। विवेक के साथ उनकी पत्नी यह देख चीखने-चिल्लाने लगीं। हमलावरों से बचते हुए विवेक हिन्दी विभाग से मैत्री की तरफ भागे तभी वही मौजूद विवि के छात्रों को देख हमलावर भाग गये। विवेक को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं। फिलहाल विवेक को गले के पास हल्की चोट आया है और वह ख़तरे के बाहर हैं।

लंका पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सूत्रों के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाश फुटेज में दिख गये हैं। अब पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।