एक शख्स ने फ्लाईओवर पर खड़ा होकर दोनों हाथों से बरसाने लगा नोट, बटोरने के लिए जुट गई भीड़, पुलिस खोज में जुटी

एक शख्स ने फ्लाईओवर पर खड़ा होकर दोनों हाथों से बरसाने लगा नोट, बटोरने के लिए जुट गई भीड़, पुलिस खोज में जुटी

(रणभेरी): कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। एक शख्स ने सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर हवा में 10 रुपये के नोट बरसाने लगा। उसके पास 10 रुपये के नोट के कई बंडल थे। एक एक करके वह बंडल खोलता गया और नोट बरसाता गया।  इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है, इसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। दूसरी ओर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये शख्स आखिर कौन था? उसने ऐसी हरकत क्यों की? वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फ्लाईओवर से नोट बरसा रहा है। नीचे खड़ी भीड़ उन नोटों को उठा रही है। जब शख्स ने नोट बरसाना शुरू किया तो वहां कई लोग एकत्रित हो गए। सभी लोग नोट उठाने में लग गए।