बरेका को मिलेगा रेलमंत्री राजभाषा शील्ड

बरेका को मिलेगा रेलमंत्री राजभाषा शील्ड

वाराणसी(रणभेरी)। बरेका को राजभाषा शील्ड दिया जाएगा। रेल मंत्रालय की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की दिशा में बेहतर काम करने के बदले शील्ड दिया जा रहा है। इससे कर्मियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। रेल मंत्री राजभाषा शील्ड के लिए बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी का चयन किया गया है। रेल मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2022 का रेल मंत्री राजभाषा शील्ड 22 मार्च को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में बरेका को प्रदान किया जाएगा। हाल ही में संसदीय राजभाषा समिति ने भी अपने निरीक्षण के दौरान बरेका के कार्यों और यहां हो रही राजभाषा हिंदी के प्रगति की सराहना की थी।बरेका को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रदान किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर महाप्रबंधक वासुदेव पांडा एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) त्रिलोक कोठारी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉक्टर संजय सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बरेका के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। इससे बरेका में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।