varanasi: झाड़ी में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

varanasi: झाड़ी में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर रमना मार्ग पर शनिवार को सड़क किनारे झाड़ी में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को झाड़ी से निकालवाकर बाहर करवाया। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची। 

55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पहली झलक से महिला तराई प्रदेश की रहने वाली लग रही है। महिला को मारने के बाद शव को लाकर झाड़ी में फेंका गया। महिला के बाएं पैर में घुटने के नीचे चार इंच गहरा और आठ इंच लंबा घाव है।  दाएं हाथ पर घसीटने के कारण चोट का निशान है। नाक से ब्लड निकलने के कारण रुई डाली गई है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्या दुर्घटना में मौत का कारण लग रहा है। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा। महिला साड़ी और स्वेटर पहनी थी।