हैंड पाइप के हैंडल से मारकर महिला की हत्या

 हैंड पाइप के हैंडल से मारकर महिला की हत्या

बलिया।  बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बक्सर व भरौली के संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खैरु निशा बक्सर की निवासी है। कुछ वर्ष पूर्व भरौली-उजियार के बीच घर बनाकर किराए पर दी थी। रविवार को महिला का शव कमरे में पड़ा मिला था, बलिया जिले के नरही थाना के भरौली गोलम्बर के समीप गाजीपुर मार्ग स्थित एक मकान में बीती शाम बिहार निवासी 55 वर्षीय महिला का शव मिला। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। घटना स्थाल पर अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी थाना प्रभारी पन्नेलाल दलबल के साथ पहुंच गए। शव की शिनाख्त खैरुनिशा पत्नी मजबूल हक निवासी बड़ी सारिमपुर थाना औद्योगिक नगर बक्सर बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने घटना स्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्मार्टम को भेज दिया। बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बक्सर व भरौली के संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  खैरु निशा बक्सर की निवासी है। कुछ वर्ष पूर्व भरौली-उजियार के बीच घर बनाकर किराए पर दी थी। रविवार को महिला का शव कमरे में पड़ा मिला था। इस बाबत थाना प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि हैंड पाइप के हैंडल से मारकर महिला की हत्या की गई है। हम हत्यारोपियों के करीब हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि महिला सुबह में घर से मकान का किराया लेने के लिए लिए घर से निकली थी। किराए को लेकर कुछ दिनों से किराएदार से विवाद चल रहा था।