हैवानियत की हदें पार! सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ मासूम को देख परिजनों के उड़े होश, डॉक्टरों ने चार घंटे ऑपरेशन कर बचाई जान
गाज़ीपुर (रणभेरी): यूपी के गाज़ीपुर जिले में भांवरकोल थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक किशोर से सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के खून से लथपथ होने पर भाग गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में आधी रात को करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद किसी तरह बच्ची की जान बचाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर शाम आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची से बिहार से अपने ननिहाल में आई थी। रविवार को सात वर्षीय बेटी घर पर अकेली खेल रही थी। शाम करीब पांच बजे पड़ोस का14 वर्षीय किशोर आया और उसे अपने घर उठा ले गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ती देख आरोपी वहां से भाग निकला। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और अन्य लोग पहुंचे तो वह बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। मासूम ने रो-रोकर पूरी बात बताई। परिवार के लोग आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को लेकर शाम सात बजे भांवरकोल थाने पहुंचे।
पुलिसकर्मी भी मासूम की हालत देखकर सिहर उठे और तत्काल जिला महिला अस्पताल ले गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दो-दो डॉक्टरों की दो टीमें गठित कर रात सवा 10 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ, जो कि रात 2 बजे तक चला। ऑपरेशन के बाद मासूम खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है।