लोडर चालक की हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

(रणभेरी) वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा चौकी अंतर्गत सुदामापुर इलाके में रहने वाले लोडर चालक सुरेश राजभर (34) गुरुवार की रात को वर्चस्व की लड़ाई में हत्या कर दी गई थी। सुरेश की हत्या आरोपी उसके दोस्त जो अक्सर साथ में रोजाना उठते-बैठते और शराब पीते थे। इस घटना से पहले भी सुरेश अपने सभी दोस्तों के साथ में शराब पि थी।
पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बाद 5 हत्यारोपियों किया गिरफ़्तार
वारदात के 24 घंटे बाद शुक्रवार की रात मुख्य आरोपी समेत 5 हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। लंका थाना क्षेत्र के बजबजा कूड़ा प्लांट के पास बदमाशों के आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गया। वही मुठभेड़ के दौरान आरोपी विशाल नामक बदमाश के दाहिने टांग में गोली लगी है। पुलिस ने तत्काल विशाल को अस्पताल भेज दिया है। उससे पहले पुलिस ने दबिश देकर खोजवा के विक्की जायसवाल, मानिकपुर बजरडीहा के मनोज कुमार चौहान, शंकुलधारा पोखरा के अच्छे चौहान उर्फ कल्लू और सुदामापुर की कुसुम देवी को पकड़ा। पुलिस को अब सुदामापुर के आर्यन सोनकर के अलावा सतीश सोनकर और अजय की तलाश है।
पुलिस के अनुसार, विशाल सोनकर ने ही सुरेश राजभर को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। आरोपी विशाल पर पहले से भी छह से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। विशाल सोनकर, निवासी किरहिया, खोजवा (थाना भेलूपुर), की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। शुक्रवार की रात पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो विशाल के पैर में लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों और उसके सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। सुरेश राजभर हत्याकांड और इससे जुड़े अन्य मामलों में यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सूत्रों की माने तो इसके ऊपर पूर्व में भी 6-7 मुकदमे दर्ज है। मुठभेड़ में घायल विशाल सोनकर पुत्र शंभू नाथ सोनकर, किरहिया, खोजवा, थाना भेलूपुर का निवासी है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।