अयोध्या के सनाहा गांव में हादसा: नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत, दो लापता

अयोध्या के सनाहा गांव में हादसा: नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत, दो लापता

(रणभेरी): अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सनाहा में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। करीब 11 बजे एक ही परिवार के पांच सदस्य नदी किनारे घूमने गए थे, जहां अचानक वे असंतुलित होकर गहरे पानी में जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी लोग नदी का दृश्य देखने पहुंचे थे। इसी दौरान फिसलन के कारण एक-एक कर सभी सदस्य तेज बहाव में समा गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई और तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। बाद में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दोपहर करीब 2 बजे तक तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान सजरुल (45), साहिन बानो (38) और मरियम (18) के रूप में हुई है।

हादसे में दो युवतियाँ नरगिश (18) और महक बानो (18) अभी भी लापता हैं। देर शाम तक उनकी तलाश जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *