बाबतपुर मार्ग के होटल में दो मौतों से सनसनी

बाबतपुर मार्ग के होटल में दो मौतों से सनसनी
  • बड़ागांव के केजे होटल में बाथरूम के फर्श पर मिला युवती का शव, कमरे में पंखे से लटका था युवक का शव
  • युवती को रिश्तेदार बताकर होटल में ठहरा था युवक, डीसीपी गोमती जोन समेत फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

वाराणसी (रणभेरी): बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर स्थित एक होटल में सोमवार की रात प्रेम संबंधों के कथित विवाद का खौफनाक अंत सामने आया। केजे होटल के बंद कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती का शव बाथरूम के फर्श पर पड़ा था, जबकि युवक का शव कमरे में लगे पंखे से लटक रहा था। युवती के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, घटना की असल वजह और परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

मृतकों की पहचान 20 वर्षीय विकास केसरी निवासी बीएलडब्ल्यू पहाड़ी गेट और 23 वर्षीय प्रिया केसरी निवासी बसनी गांव, बड़ागांव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों सोमवार रात होटल पहुंचे थे। युवक ने युवती को अपना रिश्तेदार बताकर होटल में कमरा लिया था। होटल कर्मचारियों के अनुसार, काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। संदेह होने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। बाथरूम में युवती का रक्तरंजित शव पड़ा था और युवक का शव फंदे से लटक रहा था।

बाबतपुर मार्ग के होटल में दो मौतों से सनसनी

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास और प्रिया के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रिया की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव और विवाद की आशंका जताई जा रही है। बड़ागांव थाना प्रभारी पंकज पांडेय के मुताबिक, युवती की शादी दूसरी जगह तय होने को लेकर दोनों के बीच बहस की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना पर डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

होटल के प्रवेश रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि दोनों के होटल पहुंचने से लेकर घटना के समय तक की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आखिर होटल के बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ कि दो जिंदगियां खत्म हो गईं? युवती की हत्या किस समय और किन परिस्थितियों में की

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *