खरगे के बयान पर भड़के भाजपाई, वाराणसी में पुतला फूंककर जताया विरोध

खरगे के बयान पर भड़के भाजपाई, वाराणसी में पुतला फूंककर जताया विरोध

जिला मुख्यालय के बाहर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और मंत्री दया शंकर दयालु भी रहे मौजूद

वाराणसी (रणभेरी) : पटना में आयोजित एक जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह वाराणसी में प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खरगे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ विरोध दर्ज कराया। जिला मुख्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में भाजपा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव और मंत्री दया शंकर दयालु शामिल रहे। वहीं, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी समेत पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

खरगे के बयान को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की आलोचना की और पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। पटना में दिए गए बयान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है। वाराणसी में हुआ प्रदर्शन भी इसी विरोध का हिस्सा रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *