वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियाँ व एक युवक गिरफ्तार

वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियाँ व एक युवक गिरफ्तार

वाराणसी (रणभेरी) : शहर में एक बार फिर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा हुआ है। कैंट थाना क्षेत्र के कुंजविहार कॉलोनी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों समेत एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई SOG-2 की टीम द्वारा की गई।

वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियाँ व एक युवक गिरफ्तार

सूचना के आधार पर SOG-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंजविहार कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की पुष्टि हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि रैकेट का संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियाँ व एक युवक गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रैकेट संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। पुलिस फरार संचालक की तलाश में दबिशें दे रही है।

वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियाँ व एक युवक गिरफ्तार

इसके साथ ही पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस रैकेट से जुड़े सिंडिकेट के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच के बाद और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *