सिगरा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 84 लीटर से अधिक शराब बरामद

सिगरा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 84 लीटर से अधिक शराब बरामद

वाराणसी (रणभेरी): अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की 55 बोतलें और बीयर के 29 केन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक बरामद अंग्रेजी शराब की मात्रा करीब 11 लीटर और बीयर की मात्रा लगभग 14 लीटर है। कार्रवाई के दौरान आरोपी को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट नंबर-1 के समीप सड़क से पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप कुमार सोनकर (27) के रूप में हुई है। वह खटीकाना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पास, थाना सिगरा क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ सिगरा थाने में मु.अ.सं. 413/2026 दर्ज किया है। मामले में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अभय सिंह परिहार के साथ कांस्टेबल राकेश और अभिषेक शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *