काशी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत; बरेका गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों संग बैठक

काशी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत; बरेका गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों संग बैठक
काशी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत; बरेका गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों संग बैठक

वाराणसी (रणभेरी): नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार दोपहर 1:40 बजे काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आगमन के बाद प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां आनंदी बेन पटेल और योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

काशी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत; बरेका गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों संग बैठक

शाम 4 बजे प्रधानमंत्री डीएलडब्ल्यू ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में लगभग 25 हजार महिलाओं की उपस्थिति का अनुमान है, जबकि 44 महिलाएं मंच पर मौजूद रहेंगी।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 6,332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रमुख परियोजनाओं में सिग्नेचर ब्रिज तथा कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को आगामी चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन और पार्टी संगठन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *