121 मीटर मौली के धागे से उकेरी गणेश की कलाकृति, इंडिया ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रिजवान का नाम

121 मीटर मौली के धागे से उकेरी गणेश की कलाकृति, इंडिया ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रिजवान का नाम

नागरीप्रचारिणी सभा में युवा चित्रकार का हुआ सम्मान, कला के जरिए दिया प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

वाराणसी (रणभेरी): कला के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने वाले शहर के युवा चित्रकार रिजवान खान ने अपनी अनूठी कलाकृति से नई पहचान बनाई है। उन्होंने 121 मीटर मौली के पवित्र धागे का इस्तेमाल कर भगवान गणेश की आकर्षक कलाकृति तैयार की है। उनकी इस कलाकृति को इंडिया ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर नागरीप्रचारिणी सभा के सभागार में आयोजित समारोह में रिजवान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने रिकॉर्ड से संबंधित प्रमाणपत्र का विमोचन किया।

121 मीटर मौली के धागे से उकेरी गणेश की कलाकृति, इंडिया ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रिजवान का नाम

इस अवसर पर व्योमेश शुक्ल ने कहा कि जीवन की कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए युद्ध और संघर्ष की मानसिकता के बजाय रचनात्मकता और कला का सहारा लेना चाहिए। दुनिया को अब लड़ाइयों की नहीं, बल्कि जीवन, संवेदनशीलता और सृजन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर रचनात्मक सामर्थ्य होती है। जरूरत है उसे पहचानने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की। उन्होंने रिजवान की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सम्मान मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नागरीप्रचारिणी सभा की ओर से प्रकाशित पत्रिका ‘नागरी’ भी भेंट की।

121 मीटर मौली के धागे से उकेरी गणेश की कलाकृति, इंडिया ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रिजवान का नाम

उदय प्रताप पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र रिजवान खान पिछले सात वर्षों से चित्रकला का अभ्यास कर रहे हैं। वह बीआर फाउंडेशन की संचालिका और सात बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकीं पूनम राय के मार्गदर्शन में कला की बारीकियां सीख रहे हैं।

121 मीटर मौली के धागे से उकेरी गणेश की कलाकृति, इंडिया ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रिजवान का नाम

इससे पहले उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की चारकोल पेंटिंग तैयार की थी, जिसे काफी सराहना मिली। करीब तीन वर्षों से वह संकट मोचन में अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगा रहे हैं। विभिन्न कला प्रतियोगिताओं में भी उन्हें पुरस्कार मिल चुके हैं।

121 मीटर मौली के धागे से उकेरी गणेश की कलाकृति, इंडिया ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रिजवान का नाम

रिजवान ने भगवान बुद्ध की पेंटिंग भी बनाई थी, जिसे अशोका इंस्टीट्यूट में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। इस कलाकृति की उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रशंसा की थी। गुरु पूनम राय से प्रेरित होकर उन्होंने कुछ अलग करने का निर्णय लिया और 121 मीटर मौली के धागे से भगवान गणेश की कलाकृति तैयार की। दो गुणा ढाई फीट के प्लाईवुड बोर्ड पर बनाई गई इस कलाकृति के जरिए उन्होंने सभी धर्मों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया है।

समारोह में प्रसिद्ध पत्रकार एवं चित्रकार विजय विनीत, गुरु पूनम राय, रिजवान के पिता आजाद खान, माता गौसिया बेगम सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। व्योमेश शुक्ल ने इस आयोजन में सहयोग के लिए विजय विनीत के प्रति आभार भी जताया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *