कैंट स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में देर रात छापा, 8 गिरफ्तार; ‘स्पेशल सर्विस’ की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

कैंट स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में देर रात छापा, 8 गिरफ्तार; ‘स्पेशल सर्विस’ की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

वाराणसी (रणभेरी): कैंट रेलवे स्टेशन के सामने टवेरा गली स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस में भोजनालय और बस सेवा की आड़ में ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं, तीन युवकों और गेस्ट हाउस संचालक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा पुलिस की टीम ने परेड कोठी क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में अचानक छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने गेस्ट हाउस का मुख्य गेट बंद कर सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।

कैंट स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में देर रात छापा, 8 गिरफ्तार; ‘स्पेशल सर्विस’ की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

कमरों में मिले युवक-युवतियों से पूछताछ

पुलिस ने गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। वहां मिले युवक-युवतियों से पूछताछ की गई। संचालक और मैनेजर से भी गेस्ट हाउस में होने वाली गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है। गेस्ट हाउस में रखे रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को सिगरा थाने लाया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गेस्ट हाउस में कथित गतिविधियां कितने समय से संचालित हो रही थीं। इसके अलावा इसमें अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस गेस्ट हाउस के रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *