बरेका में शिकायत निवारण शिविर: 9 शिकायतें पहुंचीं, 3 का मौके पर समाधान

बरेका में शिकायत निवारण शिविर: 9 शिकायतें पहुंचीं, 3 का मौके पर समाधान

वाराणसी (रणभेरी): बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर लगाया गया। लोको डिवीजन के बैठक कक्ष में हुए शिविर में कर्मचारियों ने पदोन्नति, वेतन, अवकाश, पास और इंसेंटिव से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

शिविर में कुल 9 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 3 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी शिकायतों पर संबंधित नियमों के अनुसार जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया गया।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी के निर्देशन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) एम. ए. अंसारी ने की। अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों पर चर्चा की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

कर्मचारियों और प्रशासन के बीच संवाद पर जोर

कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए प्रशासन और कर्मचारियों के बीच लगातार संवाद और बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।

शिविर में सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *