बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई की आहट से दुकानदारों में हड़कंप, नगर आयुक्त ने दिया बड़ा आश्वासन

बेनियाबाग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई की आहट से दुकानदारों में हड़कंप, नगर आयुक्त ने दिया बड़ा आश्वासन

वाराणसी (रणभेरी): बेनियाबाग स्थित नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को जर्जर घोषित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की आशंका को लेकर दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में दुकानदारों ने नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी आपत्तियों एवं समस्याओं से अवगत कराया।

दुकानदारों का कहना है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से जुड़ा मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और आगामी 18 तारीख को इसकी अगली सुनवाई निर्धारित है। ऐसे में न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने के प्रयास से दुकानदारों के सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इसी सिलसिले में शंकर विष्णानी, रविकांत विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, रतन सोहतिया, अरमान हासमी, संदीप मिश्रा सहित अन्य दुकानदार नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने मांग की कि न्यायालय में मामले का निस्तारण होने तथा उसके आदेश आने तक किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में कार्रवाई न की जाए। साथ ही सभी संबंधित पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार निर्णय लेने का आग्रह किया।

वहीं, नगर आयुक्त ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों को वर्तमान में उनके पास जितनी जगह है, उतनी ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी। नगर आयुक्त के इस आश्वासन से दुकानदारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। दुकानदारों ने भी उम्मीद जताई कि प्रशासन न्यायालय की कार्यवाही और उसके आदेशों का सम्मान करते हुए व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही आगे की कार्रवाई करेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *