डीएम ने अधूरे निर्माण कार्य को 15 तक पूरा करने की दी हिदायत

डीएम ने अधूरे निर्माण कार्य को 15 तक पूरा करने की दी हिदायत

चंद्रावती घाट, नेचुरोपैथी सेंटर और कादीपुर फ्लाइओवर का निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी

वाराणसी (रणभेरी)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को शहर की प्रमुख निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं को तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी। डीएम ने चंद्रावती घाट पुनर्विकास कार्य, नेचुरोपैथी सेंटर व पंचकर्मा हट तथा कादीपुर फ्लाइओवर की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान यूपीपीसीएल के अभियंताओं ने बताया कि चंद्रावती घाट पर गैबियन रिटेनिंग वॉल, प्लेटफॉर्म, चेंजिंग रूम और ग्रीन रूम सहित अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। इस पर डीएम ने शेष कार्य 15 फरवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैन श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नेचुरोपैथी सेंटर में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण बताया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने मई तक सभी कार्य मानक गुणवत्ता के साथ पूरे कराने को कहा।

वहीं कादीपुर फ्लाइओवर के फिनिशिंग कार्य 20 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश सेतु निगम को दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।चंद्रावती घाट, नेचुरोपैथी सेंटर और कादीपुर फ्लाइओवर का निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी

वाराणसी (रणभेरी सं.)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को शहर की प्रमुख निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं को तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी। डीएम ने चंद्रावती घाट पुनर्विकास कार्य, नेचुरोपैथी सेंटर व पंचकर्मा हट तथा कादीपुर फ्लाइओवर की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यूपीपीसीएल के अभियंताओं ने बताया कि चंद्रावती घाट पर गैबियन रिटेनिंग वॉल, प्लेटफॉर्म, चेंजिंग रूम और ग्रीन रूम सहित अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं।

इस पर डीएम ने शेष कार्य 15 फरवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैन श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नेचुरोपैथी सेंटर में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण बताया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने मई तक सभी कार्य मानक गुणवत्ता के साथ पूरे कराने को कहा। वहीं कादीपुर फ्लाइओवर के फिनिशिंग कार्य 20 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश सेतु निगम को दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *