पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: रोडवेज बसों में 50% किराया छूट, अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: रोडवेज बसों में 50% किराया छूट, अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं

वाराणसी (रणभेरी): उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र राज्य परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए एक जनपद से दूसरे जनपद तक अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में यह व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और वापस लौटने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। वाराणसी से गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र और शक्तिनगर जैसे मार्गों पर बसों की अतिरिक्त ट्रिप चलाई जा रही हैं।

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: रोडवेज बसों में 50% किराया छूट, अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं

परिवहन निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को तीन दिनों तक रोडवेज बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाना अनिवार्य होगा।

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: रोडवेज बसों में 50% किराया छूट, अतिरिक्त बसें भी चलाई गईं

अधिकारियों के मुताबिक, इस विशेष अभियान के तहत करीब 250 अतिरिक्त बस ट्रिप संचालित किए जा रहे हैं, ताकि परीक्षा के दौरान आवागमन व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी भी तरह की भीड़ या अव्यवस्था न हो।

यह छूट और विशेष बस सेवा 10 तारीख की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *