पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं, असम के गुवाहाटी की घटना

पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं, असम के गुवाहाटी की घटना

(रणभेरी): असम के गुवाहाटी हाटीगांव इलाके में एक महिला की बेहद बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी के कुछ ही महीनों बाद पत्नी की क्रूर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। हत्या के बाद पति फरार हो गया।

इस मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ जब, पड़ोसियों को घर से तेज बदबू आने लगी। शिकायत के बाद पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो कमरे में महिला का धड़ मिला। कमरे की तलाशी लेने पर फ्रिज में सिर मिल। महिला के दोनों हाथों की उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं और शरीर सड़ना शुरू हो गया था।

पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं, असम के गुवाहाटी की घटना

पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। महिला की पहचान 25 साल की रिया तालुकदार के रूप में हुई है। रिया की शादी करीब 6 महीने पहले ही गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में रहने वाले रामानुजन गोस्वामी से हुई थी।

दोनों फ्लैट में किराए से रहते थे। रिया की हत्या के बाद से ही रामानुजन फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया। पुलिस को पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को रिया और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब 9 बजे घर से निकल गया था।

रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका केवल एक भाई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता है। रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में है। को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हत्या को लेकर और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *