अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा; काशी को क्योटो बनाने के वादे पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा; काशी को क्योटो बनाने के वादे पर उठाए सवाल

वाराणसी (रणभेरी): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों एमएलसी सीटों पर सपा की जीत के बाद उनका यह पहला काशी दौरा था। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा, हमारा किसान मुस्कुराएगा और युवा मुस्कुराएंगे।”

अखिलेश यादव ने काशी को क्योटो बनाने के भाजपा के वादे पर तंज कसते हुए कहा कि काशी को क्योटो तो नहीं बना पाए, लेकिन कम से कम क्योटो की तस्वीर ही लगा देते। आखिर क्योटो की तस्वीर क्यों नहीं लगाई? उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार को लखनऊ वाले धोखा दे रहे हैं। दोनों एमएलसी सीटों पर सपा की जीत को उन्होंने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बताया। कहा कि बाबा विश्वनाथ ने आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव को जिताकर सपा को दोहरा आशीर्वाद दिया है।

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा; काशी को क्योटो बनाने के वादे पर उठाए सवाल

बुनकरों और मां गंगा के मुद्दे पर भी घेरा

अखिलेश यादव ने बनारस के बुनकरों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि सरकार ने यहां के बुनकरों का हाल क्यों नहीं पूछा? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मां गंगा को भुला दिया और उनके साथ धोखा किया है। नालों को ढकने और मेट्रो निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मेट्रो बनाने का काम किया जाएगा।

नकली सनातनियों के बयानों पर जताई नाराजगी

धार्मिक मुद्दों पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह अपने घर में केदारेश्वर मंदिर बनवा चुके हैं और बिना हाथ जोड़े तथा पूजा किए कहीं से नहीं निकलते। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम को लेकर दिए जा रहे बयानों से देश और दुनिया के लोग दुखी हैं। ऐसे लोगों को उन्होंने नकली सनातनी बताया।

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा; काशी को क्योटो बनाने के वादे पर उठाए सवाल

दिवंगत सपा नेता के परिवार से मिले अखिलेश

वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव एयरपोर्ट से सीधे सीरगोवर्धनपुर गांव रवाना हुए। यहां उन्होंने सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ नत्थू के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय फौजी के घर पहुंचे। यहां लंबे समय से बीमार चल रहे उनके पिता और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी का हालचाल जाना।

सुंदरपुर में संगठन की मजबूती पर मंथन

अखिलेश यादव सुंदरपुर स्थित लता कुंज में पूर्व आईआरएस अधिकारी राजेश सिंह के आवास पर भी पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एमएलसी चुनाव के परिणाम, संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में पीडीए की राजनीतिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *