गाजियाबाद एनकाउंटर में 27 लाख लूटकांड के दो इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में पुलिस भी घायल

गाजियाबाद एनकाउंटर में 27 लाख लूटकांड के दो इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में पुलिस भी घायल

(रणभेरी): छह मई को कैश वैन से 27 लाख रुपये लूटने की सनसनीखेज वारदात में शामिल दो इनामी बदमाशों को मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मृतकों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में हुई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, जुबैर ही पूरे लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता था।

यह मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं।

गाजियाबाद एनकाउंटर में 27 लाख लूटकांड के दो इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में पुलिस भी घायल

मुठभेड़ के दौरान एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही घायल हो गए। वहीं, बदमाश कार छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में समीर और जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गए। समीर को दो गोलियां लगीं, जबकि जुबैर के सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके से कैश, हथियार और कार बरामद

पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि मुठभेड़ के बाद बदमाशों के कब्जे से लूट की रकम में से 9 लाख 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा दो पिस्टल, दो तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, इस गैंग के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पांच विशेष टीमें लगाई गई हैं।

गाजियाबाद एनकाउंटर में 27 लाख लूटकांड के दो इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में पुलिस भी घायल

6 मई को हुई थी 27 लाख की लूट

गौरतलब है कि 6 मई की दोपहर क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में स्थित एक एटीएम बूथ पर कैश जमा कराने पहुंचे कर्मचारियों से बदमाशों ने 27 लाख रुपये लूट लिए थे। इंडिया वन कंपनी की कैश वैन एचपी पेट्रोल पंप के पास स्थित एटीएम पर पहुंची थी। गार्ड और दो कर्मचारी कैश लेकर एटीएम के अंदर गए थे, जबकि ड्राइवर तेजभान वैन में मौजूद था। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर को कब्जे में लेकर कैश वैन लूट ली।

गाजियाबाद एनकाउंटर में 27 लाख लूटकांड के दो इनामी बदमाश ढेर, मुठभेड़ में पुलिस भी घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने ड्राइवर को तमंचे के बल पर धमकाया और विरोध करने पर हवा में फायरिंग भी की। वारदात के बाद आरोपी कैश वैन लेकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे किनारे लावारिस हालत में वैन बरामद की, लेकिन उसमें रखा कैश गायब था।

सबूत मिटाने की कोशिश

पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। वारदात के बाद उन्होंने कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया, ताकि कोई सबूत न बच सके। हालांकि, आसपास लगे अन्य कैमरों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

पहले ड्राइवर और कर्मचारियों पर हुआ शक

घटना के शुरुआती चरण में पुलिस को ड्राइवर और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध लगी थी। पूछताछ के दौरान कर्मचारियों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे थे। पुलिस को इस बात पर भी संदेह था कि जब गार्ड और कर्मचारी एटीएम में कैश डालने गए, तब वैन पूरी तरह सुरक्षित क्यों नहीं थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बदमाश पहले से इलाके की रेकी कर रहे थे और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। बाद में सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों से स्पष्ट हुआ कि वारदात बाहरी बदमाशों ने अंजाम दी थी।

पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पहले मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से करीब 8 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इनमें से कैफ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक, जुबैर विजयनगर इलाके में बांस-बल्ली का कारोबार करता था। उसका भाई शोएब कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने अपने परिचित फिरोज को भी इस लूट में शामिल किया था। फिरोज कॉस्मेटिक सामान की सप्लाई का काम करता है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *