मेरठ हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे मुस्कान-साहिल, 46 मिनट चली पूछताछ; 28 अप्रैल को आ सकता है फैसला

मेरठ हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे मुस्कान-साहिल, 46 मिनट चली पूछताछ; 28 अप्रैल को आ सकता है फैसला

(रणभेरी): मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को आरोपी मुस्कान और उसके कथित प्रेमी साहिल को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। दोनों को जेल से सीधे कोर्ट लाया गया और करीब 46 मिनट तक न्यायाधीश के सामने रखा गया। इस दौरान साहिल से लगभग 20 मिनट और मुस्कान से करीब 16 मिनट तक सवाल-जवाब किए गए। कार्यवाही पूरी होने के बाद पुलिस दोनों को वापस जेल ले गई।

कोर्ट परिसर में पहले साहिल को लाया गया। वह सफेद टोपी और सफेद टी-शर्ट में नजर आया और पूरे समय सिर झुकाए रहा। कुछ वकीलों ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीछे कर दिया। इसके कुछ देर बाद मुस्कान को भी कोर्ट लाया गया। वह पीले रंग का सूट, काला दुपट्टा और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थी। उसकी गोद में छह महीने की बच्ची भी थी, जिसे दुपट्टे से ढका गया था।

मेरठ हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे मुस्कान-साहिल, 46 मिनट चली पूछताछ; 28 अप्रैल को आ सकता है फैसला

पहली बार आमने-सामने पेशी

इस मामले में पहली बार दोनों आरोपियों को फिजिकल रूप से कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले सुनवाई की तारीखें तय होने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अब अदालत में धारा 313 के तहत कार्यवाही शुरू हो चुकी है, जिसमें जज सीधे आरोपियों से सवाल पूछते हैं।

मेरठ हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे मुस्कान-साहिल, 46 मिनट चली पूछताछ; 28 अप्रैल को आ सकता है फैसला

कोर्ट में क्या हुआ

कार्यवाही के दौरान पहले साहिल से पूछताछ हुई, जबकि मुस्कान बच्ची के साथ पीछे बैठी रही। बाद में मुस्कान को भी जज के सामने पेश किया गया। दोनों दोपहर 2:54 बजे कोर्ट में दाखिल हुए और करीब 3:40 बजे बाहर निकले। जब उन्हें वापस पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तो बच्ची को संभालते हुए मुस्कान को चढ़ने में दिक्कत हुई। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने बच्ची को कुछ देर के लिए संभाला, जिससे मुस्कान वाहन में बैठ सकी।

13 महीने बाद दिखी मुस्कान

बताया जा रहा है कि 18 मार्च 2025 को गिरफ्तारी के बाद से मुस्कान पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई है। दोनों आरोपी पिछले एक साल से जेल में बंद हैं।

परिवार का गुस्सा

कोर्ट परिसर में मृतक सौरभ की मां भावुक हो गईं और उन्होंने आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग की। उनका कहना था कि इस घटना ने पूरे परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मामले की अगली तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसी दिन अदालत फैसला भी सुना सकती है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *