सपा परिवार में शोक: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में मातम

सपा परिवार में शोक: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में मातम

(रणभेरी): समाजवादी परिवार से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे पुत्र, सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav के सौतेले भाई और भाजपा नेत्री Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अचानक हुई इस घटना से प्रदेश की राजनीति और समाजवादी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल से उनकी तबीयत खराब थी और उपचार के बाद वे कुछ दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटे थे। बुधवार तड़के अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 5:55 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सपा परिवार में शोक: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में मातम

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक व्यक्त किया जाने लगा। समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिए संवेदनाएं प्रकट कीं। कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे यादव परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेत्री अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच गईं। उनकी फ्लाइट दोपहर लगभग 1:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरी। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से वह सीधे पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना हुईं। परिवार की मौजूदगी के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सपा परिवार में शोक: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में मातम

प्रतीक यादव आमतौर पर सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा में रहती थी। शांत स्वभाव और निजी जीवन को लेकर संयमित छवि के कारण वे राजनीतिक हलकों में भी पहचाने जाते थे।

यादव परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। लखनऊ स्थित आवास पर समर्थकों, रिश्तेदारों और राजनीतिक नेताओं का पहुंचना लगातार जारी है।

सपा परिवार में शोक: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में मातम

फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे प्रतीक यादव की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, प्रदेशभर में समाजवादी समर्थकों के बीच शोक और संवेदनाओं का माहौल बना हुआ है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *