युवक के हाथ की हथेली पर मारी गोली

 युवक के हाथ की हथेली पर मारी गोली

वाराणसी (रणभेरी सं.)।  जिले के बड़ागांव क्षेत्र में अहरक नहर पुलिया पर कर्मी गांव निवासी प्रशांत कुमार जैसर के बाएं हाथ की हथेली पर बदमाशों ने गोली मार दी। युवक बाइक चलाकर अस्पताल गया। इसके बाद उसने घटना की सूचना बड़ागांव थाने की पुलिस को दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। प्रशांत ने पुलिस को बताया कि उसका कुछ लोगों से संपत्ति का विवाद चल रहा है। वह शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे अपने निजी काम से अहरक गया था। लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने अहरक नहर पुलिया के पास उसे लक्ष्य कर फायरिंग की। असलहे से निकली गोली उसके बाएं हाथ की हथेली में लगी। प्रशांत ने बताया कि वह बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सूचना पाकर बड़ागांव थानाध्यक्ष के साथ मौके पर एसीपी पिंडरा पहुंचे।  पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। उधर, इस ध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि संबंध में घटनास्थल पर न खोखा मिला है और न खून गिरा मिला। स्थानीय लोगों ने भी गोली चलने की पुष्टि नहीं की। युवक ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।