बदहवास हालत में मिली महिला... जो बताया वकील भी सुनकर रह गए सन्न

बदहवास हालत में मिली महिला... जो बताया वकील भी सुनकर रह गए सन्न

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को एक महिला बदहवास हालत में दीवानी के गेट नंबर-2 पर मिली। वह किसी तरह एक वरिष्ठ अधिवक्ता के पास पहुंची। उनसे अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि वह अछनेरा की रहने वाली है। पिछले महीने उसका पति उसे मायके से ले आया था। इसके बाद दो युवकों के हाथों बेच दिया। दोनों ने उसे बेहोश करके उसकी आबरू लूटी। पीड़िता की आपबीती सुन मौजूद लोग सन्न रह गए। 

इसके बाद अधिवक्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से बात करके जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दीवानी का है