उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बाबा विश्वनाथ दर्शन के बाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति पहुंचकर नवाया शीश

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बाबा विश्वनाथ दर्शन के बाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति पहुंचकर नवाया शीश

वाराणसी (रणभेरी): उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू दो दिवसीय दौरे में काशी शुक्रवार को पहुंच गए। दो दिवसीय काशी यात्रा में शनिवार को बेरका गेस्ट हाउस से निकलकर बाबा काल भैरव मंदिर दर्शन करने के लिए गए। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन-पूजन करने पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर के अर्चक को ने विधि विधान पूर्व अनुष्ठान को पूरा कराया। इस दौरान उपराष्ट्रपति व कैन आई डू चंदौली जनपद के पड़ाव में बने पंडित दीनदयाल स्मृति उपवन पहुंचे जहां वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया। पंडित दीनदयाल के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात किए।इसके बाद उपराष्ट्रपति वापस वाराणसी जाएंगे। बरेका अतिथि गृह में विश्राम के बाद शाम साढ़े चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू सपत्नीक पंडित दीनदयाल स्मृति स्थल पहुँच कर पंडित जी की मूर्ति को देखा। चरणों मे फूल अर्पित कर हाथ जोड़ यादों में सजोया। जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल व जनसंघ के अध्यक्ष व एकात्मवाद सिद्धान्त के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित लघु फिल्म को वर्चुअल रियल्टी बॉक्स से आंखों पर लगाकर देखा। लगभग 17 मिनट की इस फिल्म को देखने के बाद आंखें बन्द कर देर तक स्मरण करते दिखे। इसके बाद परिसर में बने मॉडल शो केश का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रथम फेज व द्वितीय फेज में होने वाले संपूर्ण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दीवारों पर पंडित जी के अंकित विचारों को आत्मसात किए। इस दौरान पत्नी भी साथ मे थीं।

इससे पूर्व उप राष्ट्रपति ने परिवार के साथ स्मृति स्थल में मौजूद सेल्फी प्वाइंट पर अपनी तस्वीर भी उतरवाई।परिसर में स्थित वैदिक उपवन को निहारा। प्रतिमा के सामने बने कुंड को भी देखा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री व मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पंडित जी की एक प्रतिमा स्मृति स्वरूप प्रदान किया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि आज हनुमान जयंती हैं। सादगी,शौर्य का दिन है। सभी का कल्याण हो। उप राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे