वाराणसी: राहुल-प्रियंका ने बाबा विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था, बाबा का आशीर्वाद लेकर जनसभा के लिए रवाना

वाराणसी: राहुल-प्रियंका ने बाबा विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था, बाबा का आशीर्वाद लेकर जनसभा के लिए रवाना

(रणभेरी): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उनकी बहन महासचिव प्रियंका गांधी पहले से ही यहां हैं। दोनों भाई-बहन करीब एक किमी पैदल चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां काफी देर तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों पिंडरा विधानसभा के फूलपुर के लिए रवाना हो गए। वहां दोनों नेता चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों को माला फूल पहना कर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया।वहीं बाबा को नमन कर गर्भ गृह में पहुंचे और सविधि दर्शन-पूजन कर बाहर निकले। राहुल गांधी और प्रियंका के स्वागत के लिए गोदौलिया द्वार पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। वहीं गोदौलिया द्वार पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। राहुल और प्रियंका ने धाम परिसर में भक्तों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं दूसरी ओर बाहर आने पर प्रियंका गांधी ने एक महिला से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दर्शन पूजन करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

सातवें चरण के मतदान से पहले हर बाबा के दर्शन के लिए नेताओं की कतार लगी है। राहुल गांधी और प्रियंका सड़क मार्ग से पिंडरा विधानसभा के फूलपुर मार्केट जाएंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।