Varanasi: पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया खुलासा, 4 महिलाएं गिरफ्तार

Varanasi: पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया खुलासा, 4 महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में लिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को महमूरगंज के तुलसीपुर में एक मकान में छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई महिलाओं के पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ देह व्यापार से कमाए हुए पैसे बरामद हुए है। गिरफ्तार हुई महिलाओं से पूछताछ के दौरान कई चौका देने वाले मामले भी सामने आए है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी 4 महिलाओं को देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

भेलूपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर महमूरगंज इलाके में रहने वाले रामकुमार सिंह के मकान में छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त 4 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से देह व्यापार में मिले पैसे और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।पुलिस चारों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गईl
पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कमरे से आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला को पकड़ा। जबकि तीन अन्य महिलाएं अलग-अलग कमरों से मिलीं। कमरे में रखे कूड़ेदान में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में एक महिला ने बताया की उसके मोबाइल में चैट ग्रुप बने हुए हैंl जिसके माध्यम से फोटो  भेज कर लड़कियों को पसंद कराया जाता है। पसंद के आधार पर पैसा भी बता दिया जाता है।