Varanasi: रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, दूसरा घायल

Varanasi: रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, दूसरा घायल

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के पूरेधूशाह में शुक्रवार की सुबह मोपेड सवार और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कि बस से आमने-सामने दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे एक युवक की मौत हो गई। वही उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है, और उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। वही घटना को लेकर युवाओं ने नियार बेला मार्ग को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। अजगरा चौकी के पुलिसकर्मियों के सामने गुस्साए लोगों ने रोडवेज के शीशे तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाराणसी से आजमगढ़ को जाने वाली बसें तेज और बेतरतीब तरीके से जाती है जो अक्सर दुर्घटना का कारण बनती हैं। 
स्थानीय पुलिस वाहनों को रोकने के बजाय वसूली पर ध्यान देती है। घटना से नाराज लोगों ने चक्का जाम किया। 

गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के बहुरा के रहने वाले बंसराज मौर्या का सबसे छोटा पुत्र शिवराम मौर्या (20 वर्ष) अपने पड़ोसी कुलदीप मौर्या के साथ मोपेड से सुबह अजगरा में परचून की दुकान के लिए सामान खरीदने जा रहा था।अजगरा चौकी से 500 मीटर पहले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस तेजी से नियार होते हुए आजमगढ़ को जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज था। एक महिला को बचाने में वाहन ने स्टेरिग काटा नियार की तरफ से अजगरा जा रहे मोपेड सवार दोनों युवक के सामने ऑटो आने से ओवरटेक करते समय आमने-सामने दोनों में जोरदार टक्कर हुई।

घटनास्थल पर ही शिवराम मौर्या की मौत हो गई। उसका साथी पन्ना मौर्या का पुत्र कुलदीप मौर्य घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था दुर्घटना होने पर तत्काल स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पिटाई करते हुए अजगरा पुलिस चौकी भेज दिया। घटना के एक घंटे बाद भी 500 मीटर पर मौजूद अजगरा चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर चोलापुर थाने भेजा। घटना स्थल पर जुटे सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली और परिवहन निगम की बस ईट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद 2 घंटे पर थानाध्यक्ष चोलापुर पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से स्थानीय लोगों ने कहा कि आजमगढ़ से आने जाने वाली बस तेजी से वाहन चलाते हैं।  जिससे दुर्घटनाएं हो रही है स्थानीय पुलिस केवल वसूली कर रही है। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को घटनास्थल पर लाने की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार लोगों को समझाया। थानाध्यक्ष चोलापुर ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मुआवजे से संबंधित पत्र अधिकारियों को भेजा जाएगा। मृतक पांच भाई है पांचों में सबसे छोटा है मृतक मृतक की मां फुलवंती देवी का रो रो कर बुरा हाल था।