varanasi : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ‘टिंकिया’ गाना रिलीज

varanasi : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ‘टिंकिया’ गाना रिलीज

ऐक्ट्रेस ने कहा- लड़कियां समझदारी से करें; लाइफपार्टनर का सिलेक्शन

वाराणसी (रणभेरी): भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आज बनारस में अपने नये गाने टिंकिया की लांचिंग की यह अक्षरा का पेप सॉन्ग हैं। जिसमें उन्होंने अनोखे तरीके से महिलाओं को शादी के लिए जागरूक किया है। अपने लॉन्चिंग में अक्षरा सिंह ने कहा कि हमने अपने इस गाने में काफी एक्सपेरिमेंट किया है इस गाने को बनाने के पीछे का उद्देश्य की लड़कियां शादी से पहले अपने जीवनसाथी को समझ ले और फिर शादी करें।अक्षरा के इस गाने में टिंकिया के किरदार निभा रही लड़की को अक्षरा समझाती हैं कि शादी के बाद लड़कियों को कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अक्षरा ने कहा कि इस गाने के माध्यम से हम समाज में उन सारे लड़कियों को जागरूक करना चाहते हैं जिससे वह शादी से पहले सतर्क हो और सोच समझकर ही शादी करें। इसके बाद से इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच एक कयास लगाया जा रहा था कि अक्षरा सिंह अब शादी करने वाली हैं। लेकिन आज अक्षरा सिंह ने आज खुद इस राज से पर्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि अभी हमारे शादी में समय है और अभी हमें भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत काम करना है। उन्होंने कहा कि मेरे शादी को लेकर तमाम अफवाहें उड़ाई जा रही थी सोशल मीडिया पर मैं आप सभी को बता देना चाहती हूं कि फिलहाल हम शादी नहीं कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह का एक खूबसूरत गाना टिंकिया सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और यह गाना रिलीज के साथ तेजी से वायरल भी होने लगा है। गाने में अक्षरा सिंह अपनी सखी के संग हंसी ठिठोली करते हुए उन्हें शादी ना करने की सलाह देती है और पूछती नजर आ रही है अरे समझी क्या जरा? दरअसल यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी की ओर से साथियों के मौसम में एक अनोखी कृति है जो दर्शकों का मनोरंजन से झोली भर देगी। इस बारे में सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना टिंकिया एक नया कांसेप्ट है जिसके जरिए लड़कियों के बैचलर पार्टी में सखियों के संग होने वाली हंसी ठिठोली को मनोरंजक अंदाज में हम लेकर आए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा से नए और क्रिएटिव कंटेंट में बिलीव करती है जिसका असर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में भी हाल के सालों में देखने को मिला है। आगे भी हम इस तरह के कंटेंट्स लेकर आते रहेंगे। फिलहाल इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार और स्नेह मिल रहा है। 

गाना टिंकिया में अक्षरा सिंह रैप करती हुई नजर आई हैं। वे इस गाने को लेकर कहती हैं कि टिंकिया एक मस्ती भरा गाना है। आपसे आग्रह है कि इस गाने को खूब सारा प्यार दें और ऐसे मिलियन टाइम्स प्यार और आशीर्वाद दें। आपको बता दें कि गाना टिंकिया को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में वे मनीषा रानी के साथ नजर आई हैं। इस गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है जबकि गीत संतोष पुरी के हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा औरएच ओ पी आकाश विश्वकर्मा हैं। डायरेक्शन अलीशा सिंह ने किया है। कोरियोग्राफर भी अलीशा सिंह हैं।