UP Election 2022: कांग्रेस ने पहले चरण के लिए जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची,ये नाम हैं शामिल

UP Election 2022: कांग्रेस ने पहले चरण के लिए जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची,ये नाम हैं शामिल

(रणभेरी): यूपी विधानसभा में चुनाव में तारीखों का एलान हो गया है। ऐसे में कांग्रेस ने यूपी के पहले चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी नाम है। इस लिस्ट में 30 नेताओं को जगह दी गई है। यूपी के लिए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। इस चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जारी लिस्ट

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपिंदर सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल,सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलेट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, फुलो देवी नेतम, हार्दिक पटेल, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार,प्रणिति शिंदे,धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी
तौकीर खान।